मलाइका ने समंदर किनारे लगाई आग
मुंबई
मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जो Beach वकेशन की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दो शब्दों का छोटा सा मजेदार कैप्शन लिखा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
ऐसा लग रहा है कि मलाइका इस वक्त Baech वकेशन को काफी मिस कर रही हैं। मलाइका की यह तस्वीर इसी ओर इशारा कर रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- Beach bum और फैन्स ऐक्ट्रेस के इस पोस्ट पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं।
मलाइका की इस तस्वीर पर पर एक यूज़र ने सबसे पहले मजेदार कॉमेंट किया है और लिखा है- ऐसा लग रहा है कि यह उनके आउटफिट का ही हिस्सा हो। लोगों ने गॉरजस और हॉट लिखकर मलाइका के इस पोस्ट पर तारीफें की हैं।
मलाइका के लेटेस्ट वकेशन की बात करें तो वह न्यू इयर पर गोवा गई थीं। इस वकेशन पर उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। अर्जुन कपूर और मलाइका गोवा में अमृता अरोड़ा के शानदार रेजॉर्ट में ठहरे थे और वहां की कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। इससे ठीक पहले दोनों धर्मशाला ट्रिप पर साथ नजर आए थे।

पाठको की राय